Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

खुद बहने से पहले बिजनस पार्टनर की जान बचा गईं विनीता

कुल्लू।। कुल्लू जिले में मणिकर्ण से कुछ किलोमीटर दूर ब्रह्म गंगा में आई बाढ़ में कई लोग बह गए थे। इनमें एक गाजियाबाद की रहने वाली विनीता चौधरी भी थीं। लेकिन कुछ लोग इस दुनिया छोड़ने से पहले दूसरे लोगों के लिए कुछ ऐसा काम कर जाते हैं कि वे मरने वाले शख्स को ताउम्र नहीं भूल पाते। विनीता ने भी कुछ ऐसा ही काम किया है।

विनीता ब्रह्म गंगा के पास “कसोल डिलाइट्स” नाम से कैंपिंग साइट्स चलाने वाले दिल्ली के अर्जुन फारसवाल के साथ पार्टनर थीं। बादल फटने के बाद जब ब्रह्मगंगा नाले में सैलाब आ गया। तो विनिता ने अपने बिजनस पार्टनर को तो बचा लिया, मगर खुद मौत के मुंह में चली गईं।

जब नाले में आई बाढ़ के कारण पानी कैंपिंग साइट की तरफ बढ़ने लगा, तो यह देखकर विनिता अपने बिजनस पार्टनर अर्जुन फारसवाल को बचाने के लिए दौड़ीं। विनीता की इस दौड़ ने अर्जुन को तो बचा लिया, मगर खुद पानी के बहाव में बह गईं। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पानी के सैलाब में अर्जुन भी घायल हो गया है, जो फिलहाल कुल्लु अस्पताल में भर्ती है।

25 वर्षीय विनिता चौधरी पुत्री विनोद डागर, गांव निस्तौली, नियर टिला मोड, लोनी रोड, गाजियाबाद की रहने वाली थीं। विनिता ने पर्यटन व्यवसाय में कोर्स किया था और यहां बतौर मैनेजर काम देख रही थीं। इस हादसे के एक दिन बाद यानी बुधवार को वह दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थीं। उसके बाद यहाँ दूसरे लोगों की शिफ्ट लगनी थी। लेकिन अफसोस बाढ़ ने पानी ने विनीता को अपना शिकार बना लिया।

Exit mobile version