Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

बीजेपी सरकार का नया नारा, ‘सही विकास का सही नाम- भाजपा और जयराम’

शिमला।। 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर फिर जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। ऐसा लगता है कि इसके लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई है।

इसी लक्ष्य के लिए एक नया नारा गढ़ा गया है- ‘सही विकास का सही नाम, भाजपा और जयराम।’ यह स्लोगन 2 मिनट 40 सेकंट के एक वीडियो के आखिर में दिया गया है, जिस वीडियो में हिमाचल की जयराम सरकार की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। (नीचे वीडियो देखें)

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की शुरुआत और अंत एक ही नारे से साथ होती है- “कम समय में ज्यादा में ज्यादा काम, छह महीनों का सुनहरा परिणाम; सही विकास का सही नाम- भाजपा और जयराम।”

बाकी इस वीडियो में होशियार-गुड़िया हेल्पलाइन, पर्यटन के लिए लाए गए पैकेज, नई नौकरियों, सड़कों, पेंशन-ऋण योजनाओं का जिक्र किया गया है। साथ ही आईटी पार्क और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे प्रस्तावित प्रॉजेक्ट्स की भी बात की गई है।

Exit mobile version