Site icon In Himachal | इन हिमाचल

हिमाचल की नदियों में भी विसर्जित किए जाएंगे वाजपेयी के अवशेष

शिमला।। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हिमाचल प्रदेश की नदियों में भी विसर्जित की जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बीजेपी कार्यालय दीपकमल में बताया कि दिल्ली से अस्थि कलश लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन अस्थियों को ब्यास, सतलुज, चिनाब और रावी आदि नदियों में विसर्जित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी 22 अगस्त को शिमला में प्रदेश स्तरीय शोक सभा का आयोजित करेगी। इस शोक सभा में सभी हिस्सा ले सकते हैं।

Exit mobile version