Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

युवती का खून से लथपथ अर्धनग्न शव बरामद

ऊना।। हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में शुक्रवार को एक युवती का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना भरवाईं की है। युवती की लाश पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं और गर्दन भी कटी हुई है। इस शव को मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर नीचे फेंका गया था। स्थानीय लोगों की नजर इसपर पड़ी तो पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद पुलिस ने फरेंसिक एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की।

 

जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे के करीब सुकार गांव के एक व्यक्ति ने सड़क किनारे खून से लथपथ लाश देखी। मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस शुरू में रेप के बाद हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही थी। पुलिस का कहना था कि फरेंसिक जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

डीएसपी लाल मन शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि होटलों और मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।

Exit mobile version