Site icon In Himachal | इन हिमाचल : In Himachal delivers the latest news, insightful views, and policy analysis in Himachal Pradesh. Join our platform to stay informed and hold politicians and officials accountable as a vigilant civilian watchdog.

हर तरह के फोक म्यूजिक को आगे लाना चाहते हैं आकाशदीप सिंह

इन हिमाचल डेस्क।।

दिल्ली में रहने वाले हमारे एक नियमित पाठक आशीष नड्डा ने हमें एक विडियो भेजा है। उनके अनुसार पिछले दिनों वह अपने कुछ मित्रों के साथ डिनर करने नोएडा के एक होटेल में गए थे।  डिनर  के साथ साथ वहां संगीत संध्या का भी आयोजन था।  लोग खाने के आनंद के साथ साथ गजल भी सुन रहे थे।  आशीष के ग्रुप में एक लड़का था- आकाश, जो संगीत का शौक रखता है और हिमाचल और पंजाब से सटे सीमावर्ती इलाके से है।

इन लोगों ने मैनेजर से आकाश से भी गाना गवाने के लिए रिक्वेस्ट की। मैनेजर ने काफी ना-नुकर के बाद दो मिनट का समय दिया। आकाश ने दो मिनट में क्या गाया, वह आप इस विडियो में देख सकते हैं।

आकाश सिंह आईआईटी दिल्ली से एम.टेक कर रहे हैं। उनकी बी.टेक पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से हुई है। समाज के पिछड़े तबके की शिक्षा के लिए काम करने के साथ साथ आकाश म्यूजिक में भी दिलचस्पी रखते हैं। क्लासिकल और सूफी फोक, हर तरह के म्यूजिक को जानना-समझना उन्हें रोमांचित करता है।

आकाशदीप सिंह

भविष्य में आकाश हिमाचली, डोगरी, पहाड़ी, पंजाबी, हर तरह के पारम्परिक फोक म्यूजिक को, जो कि आज विलुप्त होने के कगार पर है, एक्स्प्लोर करके आगे लाना चाहते हैं।  इन हिमाचल की तरफ से आकाश सिंह को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं।

                                                                                                                                   

(अन्य पाठक  भी ऐसी किसी घटना के संस्मरण हमें मेल कर सकते हैं। हमारी ई-मेल आई डी है-
inhimachal.in@gmail.com)

Exit mobile version