Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

चंडीगढ़ के मॉल में हिमाचली नाटी ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

इन हिमाचल डेस्क।। ‘नाटी’ हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक लोकनृत्य है। एकसाथ ग्रुप में पारंपरिक लोकधुनों या हिमाचली गानों पर किया जाने वाला यह डांस भले ही हिमाचल से बाहर लोकप्रियता न बटोर पाया हो मगर हिमाचल में इसका क्रेज बना हुआ है। प्रदेश में कोई भी उत्सव या पर्व होने पर लोग बेशक डीजे आदि पर पंजाबी और बॉलिवुड गानों पर नाचते हों, बीच-बीच में वो हिमाचली गीतों पर नाटी डालना नहीं भूलते। बेशक वे ग्रुप में डांस न करते हों मगर स्वतंत्र होकर अकेले-अकेले नाटी की भाव-भंगिमाओं में डांस करते हैं। यह बात भी है कि आजकल लोग पारंपरिक वेशभूषा के साथ नाटी डालते नजर नहीं आते। खासकर युवा पीढ़ी में यह ट्रेंड देखने को नहीं मिलता। मगर स्कूल-कॉलेजों के कार्यक्रमों में बच्चों की कोशिश रहती है कि वे नाटी को पेश करें। कई तरह के प्रयोग भी बच्चे करते हैं जो अच्छे बन पड़ते हैं। जैसे कि इंग्लिश गानों पर नाटी डालना या फिर आधुनिक या सामान्य परिधान में ही पारंपरिक गीतों पर नाटी डालना। यह सब लोगों को पसंद या नापसंद आ सकते हैं मगर कुलमिलाकर देखा जाए तो प्रदेश की इस लोकसंस्कृति को बचाए रखने में इनका बहुत योगदान है।

 

अब हम आपको दिखाने जा रहे हैं कि पालमपुर की कृतिका परमार द्वारा अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया गया वीडियो। चंडीगढ़ के Elante Mall में स्टूडेंट्स द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई (फ्लैश मॉब के नाम पर) जिसमें विभिन्न गानों के साथ हिमाचली गानों पर नाटी भी पेश की गई। मॉल के बीचोबीच की जा रही इस नाटी को बहुत से लोगों ने देखा। मॉल में आई हिमाचली कम्यूनिटी के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी हिमाचल प्रदेश की नाटी की झलक देखे को मिली। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी देखें। नाटी कुछ सेकंड्स बाद शुरू होगी:

अगर आप भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं या इस तरह का कोई अच्छा वीडियो आपके पास आता है तो हमारे साथ शेयर करना न भूलें। आप हमारे फेसबुक पेज पर मेसेज कर सकते हैं या फिर Inhimachal.in@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Exit mobile version