Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

विडियो: सिरमौर की शादी में सादगी भरा पारंपरिक नृत्य

शिमला।।

(अफसोस की बात है कि हमें एक लड़की की तरफ से यह विडियो हटाने की रिक्वेस्ट मिली थी। उनका कहना था कि इस विडियो में वह भी दिख रही हैं, इसलिए इसे हटा दो। उनके चाचा की शादी का विडियो था और चाचा ने ही यूट्यूब पर अपलोड किया था। हमने कहा कि कॉन्टेंट पब्लिकली उपलब्ध है, इसलिए हटाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बाद में संभवत: लड़की के चाचा (जिनकी शादी का विडियो था) ने यह विडियो हटा दिया, जिससे दिख नहीं पा रहा है।)

सिरमौर, हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री और प्रदेश के निर्माता कहने जाने वाले डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जी की जन्मभूमि है। यह जिला सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध है, मगर राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। प्रदेश के दक्षिणी जिले के बारे में अन्य जिले के लोगों को बहुत कम जानकारी है। वहां के  गाने, रिवाज, संस्कृति कैसी है, कम ही लोगों को पता है। शादी का एक विडियो देखिए, जिसमें कितनी सहजता है। न तो ज्यादा बैंड-बाजे, न डीजे… बस शहनाई और ढोल है। लोग खुद गा रहे हैं और झूमते जा रहे हैं। इससे बढ़िया तरीका क्या हो सकता है जश्न मनाने का। विडियो:

Exit mobile version