Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

शिमला में ताजा बर्फबारी, शीतलहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश

शिमला।।
पूरे हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। साथ ही सोमवार सुबह शिमला में भारी बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आने से ठंड एकबार फिर से लौट आई है।

बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश होने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक एेसे ही मौसम रहने की भविष्यवाणी की है।

मंडी में पिछले 20 घंटे में 43 मिलीमीटर रेकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। पालमपुर में भी रात से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से ठंड बढ़ गई है।

Exit mobile version