Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

विडियो: हिमाचल में भयंकर भू-स्खलन की लाइव फुटेज

शिमला।।

कुछ दिन पहले हमने आपको हिमाचल प्रदेश का एक विडियो दिखाया था, जिसमें अचानक आई बाढ़ में एक शख्स बह गया था। प्रदेश में कुदरत कभी भी कैसे भयंकर रूप धारण कर लेती है, इसका एक और विडियो आपके लिए लेकर आए हैं।

In Himachal को फेसबुक पर Like करें

आकाश मेहता नाम के शख्स ने करीब 9 महीने पहले यह विडियो अपलोड किया है। इस विडियो के बारे में बताया गया है कि जब वे लोग किन्नौर जा रहे थे, तभी रामपुर में जोर की गड़गड़ाहट के साथ पहाड़ी की चोटी से चट्टानें और मलबा नीचे की ओर दरकने लगा। धूल का गुब्बार आसमान में उठ रहा था।


जोरदार गर्जना करता हुआ लैंडस्लाइड नीचे बढ़ रहा था, जबकि नीचे के गांव में लोग बेखबर थे। शुक्र मनाइए कि सबकुछ ऊपर ही रुक गया, वरना पूरा का पूरा गांव और कई घर इसके नीचे दब जाते। खुद देखिए यह विडियो और जानिए, खूससूरत प्रकृति कैसे जानलेवा भी बन सकती है।

Exit mobile version