Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

हमीरपुर में महिला ने एक शख्स पर लगाया भैंस से दुष्कर्म का आरोप

हमीरपुर।। हिमाचल प्रदेश हर रोज चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। यौन अपराध से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है जो इंसानियत को शर्मसार कर देती है। हमीरपुर के टौणी देवी में एक शख्स पर भैंस के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

 

एक समाचार पोर्टल ‘समाचार फर्स्ट’ के मुताबिक टौणी देवी में एक महिला ने 40 साल के एक पुरुष पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी भैंस के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसका मामला भी दर्ज करवाया है।

खबर के मुताबिक भोरंज थाने के SHO सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि भैंस के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक शख्स पर आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version