Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

कांगड़ा में अब नशे के सौदागरों और शराब पीकर हंगामा करने वालों की खैर नहीं

कांगड़ा।। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संजीव गांधी ने फेसबुक प्रोफाइल SP Kangra पर शुक्रवार सुबह एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने बताया है कि आज क्राइम मीटिंग के दौरान हमने क्राइम सिचुएशन को रिव्यू करने के बाद कुछ फैसले लिए हैं। मीटिंग की तस्वीरें शेयर करने के साथ उन फैसलों की जानकारी दी गई है, जिनपर कांगड़ा पुलिस का फोकस रहेगा। इस पोस्ट में उन्होंने 8 मुख्य पॉइंट्स शेयर किए हैं। अगर आप कांगड़ा जिले में रहते हैं तो इन बिंदुओं का आपसे सीधा सरोकार है। साथ ही उम्मीद की जानी चाहिए कि अन्य जिलों की पुलिस भी इसी तर्ज पर विशेष अभियान चलाएगी।

कांगड़ा जिले में नशे के काले कारोबार की रीढ़ तोड़ने वाले आईपीएस ऑफिस संजीव गांधी ने जो 8 पॉइंट्स शेयर किए हैं, वे इस तरह से हैं-

1. 15 दिनों में सभी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

2. नशे के उन कारोबारियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा जो पहले पकड़े जा चुके हैं और जिन्होंने दोबारा यह काम शुरू कर दिया है।

3. अवैध खनन पर लगाम लगाई जाएगी।

4. बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए स्पेशल अभियान लगाया जाएगा। ओवरस्पीडिंग पर भी हमारा फोकस होगा।

5. हम ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाएंगे जो खुले में शराब पीकर जनता के लिए परेशानी खड़ी करते है।

6. हमने अनैतिक तस्करी वाली जगहों की पहचान की है। इस तरह की गलत गतिविधियों पर हमरा फोकस ज्यादा होगा।

7. धार्मिक और पर्यटन स्थलों के पास भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

8. टूरिज्ट सीजन के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी फोकस होगा।

Exit mobile version