Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

मुख्यमंत्री वीरभद्र के इलाके में 4 में से 3 वॉर्डों में हारे कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट

शिमला।। प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को तीन विधानसभा इलाकों में से दो में पड़ने वाले वॉर्डों में एक तरह से हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ कुसुम्पटी में पड़ने वाले वॉर्डों में ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन ठीक रहा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र (शिमला ग्रामीण) में शिमला नगर निगम के चार वॉर्ड पड़ते हैं और इनमे से 3 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का हार का सामना करना पड़ा है।  सिर्फ 1 (मज्याठ वॉर्ड) में ही कांग्रेस को जीत मिली है।

शिमला अर्बन सीट की बात करें तो यहां 18 में से 11 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस वक्त शिमला शहरी विधानसभा सीट से बीजेपी के सुरेश भारद्वाज विधायक हैं। कुसुम्पटी की बात करें तो यहां पर भी पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है। यहां पर 12 में से 5 कांग्रेस प्रत्याशी ही जीते और 2 वॉर्डों में जीते आजाद उम्मीदवारों ने बाद में कांग्रेस को समर्थन दिया।

इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के वॉर्ड छोटा शिमला में भी कांग्रेस हारी है। वह इस वॉर्ड में रहते हैं मगर उनका यहां वोट नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में यहां परिवहन मंत्री जी.एस. बाली के साथ रोड शो भी किया था।

Exit mobile version