रोमांचित कर देगी HRTC बस से की गई सबसे जटिल इलाके की यात्रा

इन हिमाचल डेस्क।। एक यूट्यूब चैनल है ‘Himalayan Roads‘ जिसमें दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में शुमार हिमालय की पर्वतमालाओं पर बनी सड़कों के रोमांचक वीडियो देखे जा सकते हैं। इसमें अधिकतर वीडियो हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों के हैं। ये वीडियो दिखाते हैं कि पहाड़ की सड़कें कितनी अडवेंचरस और खतरनाक हैं। जाहिर है इनमें खूबसूरती तो देखने को मिलती ही है। इस यूट्यूब चैनल ने नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसका टाइटल है- Nerve-Racking Himalayan Ride in an HRTC Bus.

इसका अर्थ हुआ- HRTC की बस से हिमालय की रोमांचित कर देने वाली यात्रा। इसमें HRTC के ड्राइवरों के स्किल्स भी देखने को मिलते हैं कि वे कितने मुश्किल हालात में ड्यूटी करते हैं और कितनी खतरनाक सड़कों पर बस चलाते है। उनके ऊपर जिम्मेदारी होती है बस पर सवार लोगों की जिंदगी की। क्योंकि एक गलती और बस कई फीट गहरी खाई में। बचने की संभावनाएं लगभग शून्य। रेस्क्यू के लिए भी कब कौन आएगा, कोई तय नहीं।

 

छोटी सी गलती भी जानलेवा हो सकती है।

 

हिमाचल प्रदेश के चर्चित फटॉग्रफर हिमांशु खागटा ही इस वीडियो के डायरेक्टर और एडिटर हैं। उन्होंने बहुत खूबसूरती से इस वीडियो को बनाया है। तो नीचे देखिए आप यह वीडियो और घर पर बैठकर निकल जाइए रोमांचित कर देने वाली यात्रा पर, HRTC बस के जरिए।

 


‘इन हिमाचल’ का यह भी मानना है कि इन इलाकों की सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों को गंभीरता से सोचना होगा। आज टेक्नॉलजी के दौर में सबकुछ संभव है। ऐसी सड़कें बनाई जा सकती हैं जो प्रतिकूल मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों में भी सुरक्षित बनी रहें।

SHARE