जनता चाहे तो विक्रमादित्य मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं: प्रतिभा सिंह

शिमला।।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पत्नी और मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनता चाहे तो विक्रमादित्य सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह उनके बेटे हैं और हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

हिमाचल में कांग्रेस और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर वंशवाद के आरोप लगते रहे हैं, मगर ऐसा पहली बार हुआ है जब विक्रमादित्य को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई है। पिछले दिनों सिरमौर दौरे के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘विक्रमादित्य हर तरह से काबिल हैं और जनता चाहे तो आने वाले समय में वह राज्य के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।’

Vikramaditya
विक्रमादित्य सिंह पच्चीस साल के हो चुके हैं और संभव है कि इस बार वह चुनाव भी लड़ें। मगर खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कभी इस तरह का संकेत नहीं दिया कि अपने बेटे को वह प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पर देखना चाहते हैं। मगर प्रतिभा सिंह की जुबान पर दिल की बात आ ही गई।

गौरतलब है कि अभी तक विक्रमादित्य सिंह खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उनका युवा कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष होना है, मगर यह उपलब्धि भी मेहनत की नहीं, बल्कि उनके पिता वीरभद्र सिंह के राजनीतिक कद की देन है।

SHARE