मंडी में भूस्खलन से भारी तबाही, तस्वीरें और वीडियो

मंडी।। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के बाद पहाड़ी दरकने से भारी नुकसान हुआ है। पठानकोट मंडी NH पर पद्धर से 5 किलोमीटर दूर कोटरोपी में बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। इससे NH का करीब 300 मीटर हिस्सा बह गया है। एचआरटीसी की दो बसें इस लैंडस्लाइड की चपेट में आई हैं जिससे 50 यात्रियों के दब जाने की आशंका है। जोगिंदर नगर से मंडी के बीच कोई यात्रा न करें, सड़क बंद है। (अपडेट की गई ताज़ा ख़बर यहां क्लिक करके पढ़ें)

पढ़ें: HRTC के इन रूटों की बसें आईं लैंडस्लाइड की चपेट में

कोटरोपी में रात करीब साढ़े 12 बजे यह भूस्खलन उसी जगह पर हुआ है जहां से चुक्कू के लिए सड़क जाती है। पहाड़ी का मलबा बहुत ऊपर से गिरा है और जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं, मलबा बहुत ज्यादा है। इसकी चपेट में एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग भी आई है। कोटरोपी का रेन शेल्टर भी गायब है। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय निवासी हेमसिंह ठाकुर ने फेसबुक पर वीडियो बनाया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं:

परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने बताया है कि निगम की दो बसें इस लैंडस्लाइड की चपेट में आई हैं- मनाली-कटड़ा और मनाली चंबा। एचआरटीसी की जिस बस से 4 शव बरामद होने की बात कही जा रही है, उससे ज्यादातर सवारियां पहले ही उतर चुकी थीं।

भूस्खलन की चपेट में आई बस

मगर दूसरी बस, जो सवारियों से पूरी भरी थी, मलबे में दबी हुई है। परिवहन मंत्री ने 50 यात्रियों के दबने की आशंका जताई है।

Image may contain: one or more people and people sitting

साथ ही आशंका यह भी है कि कुछ और वाहन और लोग भी इस मलबे में दबे हो सकते हैं।

अभी तक मौतों और नुकसान के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है मगर राहत और बचाव कार्य की कोशिश जारी है और खबर लिखे जाने तक एक जेसीबी वहां काम कर रही थी।

Image may contain: mountain, sky, outdoor and nature

और संसाधन जुटाए जा रहे हैं और प्रशासनिक अमला और आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं।हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जो इस तरह से हैं- प्रशासन: 01905 226201, 226202, 226203 HRTC: 01905 235538 और 9418001051

तस्वीरें: देखें, कितने बड़े इलाके में हुआ लैंडस्लाइड 

(यह खबर अपडेट की जा रही है)

 

SHARE