क्लिक करें, सभी टीवी चैनलों के एग्जिट पोल एक ही जगह पर

इन हिमाचल डेस्क।। गुजरात में आखिरी दौर का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल पर लगी रोक हट गई है और सभी न्यूज चैनलों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इसमें गुजरात के संभावित नतीजे भी बताए गए हैं और हिमाचल प्रदेश के भी। दोनों राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। चूंकि हम हिमाचल प्रदेश के पोर्टल हैं, इसलिए हम हिमाचल की बात करेंगे।

नीचे चार्ट देखें और उसके बाद नीचे हमने सभी चैनलों का औसत निकाला है, जिससे पता चल सकेगा कि क्या अनुमान निकलता है। अन्य सभी चैनलों ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया। औसत पर नजर डालें तो बीजेपी लगभग 48 सीटें जीतेगी और कांग्रेस 19 तक सिमट सकती है। अन्य भी ज्यादा नहीं आएंगे।

चैनल बीजेपी कांग्रेस अन्य
एबीपी न्यूज 38 29 1
टाइम्स नाउ 51 16 1
आज तक (इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया) 47-55 13-20 0-2
ज़ी न्यूज़ 51 17 0
न्यूज़ 24- चाणक्य 55 (+_7) 13 (+_7) 0 (+_3)
न्यूज नेशन 43-47 19-23 1-3
इंडिया न्यूज 44-50 18-24 0-2
औसत 48 19 1
इन हिमाचल 30-40 28-36 0-2

 

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन हिमाचल का अनुमान सभी चैनलों से अलग है। इन हिमाचल के सर्वे में बीजेपी को बढ़त तो दिखती है, मगर अन्य चैनलों की तरह वह लैंडस्लाइडिंग विक्टरी हासिल करती नहीं दिखती। इन हिमाचल का डीटेल्ड सर्वे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SHARE