नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी का वीरभद्र पर बड़ा हमला, विधानसभा घेराव करेगी पार्टी

  • इन हिमाचल डेस्क 

वीरभद्र सिंह के ऊपर लगे आरोपों पर पूरी भाजपा एकजुट हो गयी है।  हालाँकि प्रशासन ने  धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम से  भाजपा की तय रैली को मंजूरी देने से मना कर दिया है फिर भी भाजपा ने तय किया है की रैली होकर रहेगी।  बी जे पि कार्यकर्त्ता देर रात तक इसकी रणनीति बनाते रहे की पोलिस से कैसे निबटना है गौरतलब है बी जे पी इस अभियान के तहत विधानसभा का घेराव करेगी।  आज दिन में जारी प्रेस नोट में वरिष्ठ मंत्रीं शांता कुमार ने भी वीरभद्र से इस्तीफा माँगा।

एक मीटिंग के दौरान वीरभद्र एवं जे पी नड्डा

शांता कुमार आफिस से जारी व्यक्तव में वरिष्ठ नेता की ओर से कहा गया की नैतिकता और कानून का सम्मान कर शीघ्र इस्तीफा देने का आग्रह किया है | उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आगामी २ दिसम्बर,2015 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के घेराव कार्यक्रम मे अस्वस्थ होने के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे | हिमाचल प्रदेश मे राजनैतिक परिस्थतियाँ अंत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बन गई है | मुख्यमंत्री गंभीर आरोपों के घेरे मे हैं | अन्य कांग्रेस के प्रमुख नेता पार्टी मे उतरदायित्व की दौड़ में लगे हैं | शासन और प्रशासन लगभग ठप्प है| विकास के काम रुके पड़े हैं | केंद्र की सभी योजनाओं का पूरा लाभ हिमाचल उठा नहीं पा रहा हैं |
शान्ता कुमार ने कहा कि नैतिकता और कानून के सम्मान का यह तकाजा था कि इतने गंभीर आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अपना पद छोड़ देते | कांग्रेस हाईकमांड भी इस दिशा मे कुछ नहीं कर रहा है |
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने लम्बा समय से हिमाचल प्रदेश में काम किया है | बह अब इस प्रकार प्रदेश के विकास में बाधक न बने और स्वयं ही पद से त्याग पत्र दे दें | पिछले दो वर्षो से जब से कांग्रेस सरकार सता में आई है प्रदेश की राजनीति टकराव में हैं | कोई रचनात्मक कार्य नहीं हो पा रहा है | शासन और प्रशासन पंगु हो गए हैं |   शांता कुमार स्वास्थय कारणों से इस घेराव में भाग नहीं ले पाएंगे परन्तु केंद्रीय मंत्रीं जे पी नड्डा सुबह अभियान में शामिल होने के लिए धर्मशाला निकल गए हैं

SHARE