केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को पोस्ट किया- इंजॉय मंडे

शिमला।।

हिमाचल प्रदेश वन निगम के वाइस-चेयरमैन केवल सिंह पठानिया की एक चूक सोमवार को सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गई। लोगों ने इस बड़ी लापरवाही पर जमकर कॉमेंट किए गए। कुछ लोग यह चुटकी भी लेते नजर आए कि कैसे-कैसे लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है, जिन्हें यह ही होश नहीं कि आज दिन क्या है।

केवल सिंह पठानिया, वाइस-चेयरमैन, वन

सोमवार सुबह केवल सिंह पठानिया ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा- गुड मॉर्निंग फ्रेंड्स. इंजॉय संडे। तुरंत लोगों ने नीचे कॉमेंट करना शुरू कि जनाब! आज मंडे है, न कि संडे। कुछ लोगों ने मजे में यह कॉमेंट भी किया कि आज मौसम ही ऐसा है कि संडे का फील आ रहा है।

फेसबुक पोस्ट और लोगों के कॉमेंट्स

कुछ लोग इस पोस्ट को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करते नजर आए। फेसबुक पर इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ एक शख्स ने लिखा था, ‘कैसे-कैसे लोगों को चेयरमैन बना दिया है, जिन्हें पूरा हफ्ता संडे का फील आता है। इससे पता चलता है कि इन्हें कितना काम होता है। मंडे को भी संडे मनाया जा रहा है।’

पठानिया की पोस्ट भले ही एक चूक हो, मगर सीपीएस नीरज भारती भी कुछ दिन पहले पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों की वजह से चर्चा में थे। मामला उछलने और हर तरफ विरोध होने के बावजूद उन्होंने न तो वह पोस्ट हटाई थी और न ही खेद प्रकट किया था। उल्टा उन्होंने कई कॉमेंट्स लोगों की प्रोफाइल्स पर दोहराए थे।

(केवल सिंह पठानिया की जिस फेसबुक प्रोफाइल का जिक्र हम कर रहे हैं, उस पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।)

SHARE