सांसद निधि आबंटित करने में रामस्वरूप अव्वल : विप्लव , वीरेंदर और अनुराग फिसड्डी !

इन हिमाचल डेस्क 
भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार अगर विकास कार्यों के लिए सांसद निधि के धन के उपयोग की अभी तक बात की जाए तो हिमाचल प्रदेश के सांसदों का ओवरआल रिकॉर्ड ठीक नहीं है। सिर्फ मंडी लोकसभा के सांसद रामस्वरूप शर्मा अभी तक मिली अपनी निधि को  पूरी तरह विकास कार्यों के लिए आबंटित कर पाये हैं।
भारत सरकार ने यह सारी  जानकारी वेब साइट पर पब्लिक डोमेन में डाली है। मगर इसमें इस बात का ज़िक्र नहीं है कि ये आंकड़े किस अवधि के हैं।  लोकसभा के सांसदों की बात की जाए तो  हिमाचल से चार लोकसभा सांसद हैं।  जिन्हे पिछले वर्ष केंद्र से विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ की ग्रांट मिलना तय थी अभी तक अनुराग ठाकुर शांता कुमार एवं वीरेंदर कश्यप को जहाँ   7. 5 करोड रुपये रिलीज़ किये गए वहीँ  मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा को 5 करोड रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गए।  केंद्र सब सांसदों को एक साथ धन आबंटित नहीं करता बल्कि निश्चित किश्त के आधार पर करता है इसलिए मंडी लोकसभा के सांसद को एक किश्त अभी कम मिल पायी है।
एक साल में  अपने -अपने लोकसभा  क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आबंटित की गयी राशि की   बात की जाए तो।  वीरेंदर कश्यप सबसे पीछे पाये गए हैं।   7. 5 करोड रुपया जो  उन्हें मिला उसमे से वो मात्र  2. 61  करोड़ ही खर्च कर पाये उनके खाते में अभी भी 4. 93 करोड़ रूपए बचे हैं।  परसेंटेज आधार पर देखे तो   वीरेंदर कश्यप अभी तक अपनी निधि का  लगभग  35 % ही खर्च कर पाये हैं।  वहीँ हमीरपुर के सांसद  अनुराग ठाकुर  लगभग 40 %, शांता कुमार  52 % खर्च कर पाये हैं।
लोकसभा सांसदों की  निधि का ब्यौरा
विकास कार्यों के लिए धन आबंटन की बात की जाए तो मंडी के सांसद  रामस्वरूप  शर्मा लोकसभा सांसदों में अव्वल पाये गए हैं  रामस्वरूप शर्मा को हालंकि बाकियों से 2.5 करोड की क़िस्त काम मिली है परन्तु इन्होने अपने हिस्से के 5 करोड लगभग पुरे विकास कार्यों के लिए आबंटित कर दिए हैं।  रामस्वरूप के खाते में सिर्फ 5 लाख रूपए बचे हैं।
 राज्य सभा सांसदों की बात की जाए तो हिमाचल प्रदेश से विमला कश्यप , जे पी नड्डा और विप्लव ठाकुर तीन सांसद हैं।  जगत प्रकाश नड्डा और विमला कश्यप ने अपनी निधि में  से क्रमश 90 और 85 %  राशि विकास कार्यों के लिए आबंटित कर दी है वहीँ विप्लव ठाकुर 40 % के साथ सबसे पीछे हैं।  उल्लेखनीय है की इस जानकारी के साथ यह भी साफ़ साफ़ लिखा गया है की  सांसद सिर्फ विकास कार्यों के लिए धन आबंटन कर सकता है बाकी उसे जमीन स्तर पर खर्च करने का कार्य जिला अधिकारीयों का है।
लोकसभा सांसदों की  निधि का ब्यौरा
कोई भी व्यक्ति  इस जानकारी को  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकता  हैं।
 
 
 
 
SHARE