इस बार भी बिना मूंछ वाला ही बना हिमाचल का सीएम

इन हिमाचल डेस्क।। हिमाचल प्रदेश के छठे सीएम (13वें) बनने जा रहे हैं सिराज के विधायक जयराम ठाकुर। हिमाचल प्रदेश में अब तक पांच मुख्यमंत्री रहे हैं और पांचों ही क्लीन शेव्ड रहे हैं यानी उन्होंने मूछें नहीं रखी थीं। उनके अलावा कई सारे कद्दावर नेता रहे जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे और इसके करीब भी आए, मगर हिमाचल के मुख्यमंत्री पद का सुख उन्होंने नसीब नहीं हुआ।

तो क्या संयोग से ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के साथ मूंछों का योग जुड़ गया है? सबसे पहले डॉक्टर वाई.एस. परमार मुख्यमंत्री बने, जो कि बिना मूंछों के थे। उनके बाद ठाकुर राम लाल आए, उनकी भी मूंछें नहीं थी। बाद में सीएम बने वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के भी मूंछें नहीं हैं।

ऐसे में इस मजेदार संयोग के आधार पर देखें तो कांग्रेस की सरकार बनती तो वीरभद्र होते जिनकी मूंछें नहीं हैं। मगर बीजेपी की सरकार बनी है। अगर धूमल जीत जाते तो वह आराम से सीएम बनते। मगर बाद में चर्चा छिड़ी तो जय राम ठाकुर का नाम उभरकर सामने आया।

जयराम ठाकुर कभी मूंछें रखते हैं कभी क्लीन शेव्ड हो जाते हैं तो कभी हल्की मूंछें रखते हैं। मगर इन दिनों वह क्लीन शेव्ड थे। यानी मजेदार संयोग रहा कि वह सबके पीछे छोड़ते हुए सीएम-इलेक्ट बने।

SHARE