मंडी भूस्खलन: मृतकों और घायलों की सूची जारी

मंडी।। पठानकोट-मंडी एनएच पर पद्धर के पास कोटरोपी में हुए भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। डीसी मंडी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है। अभी मृतकों में 2 लोगों की ही पहचान हो पाई है।

पढ़ें: मंडी के कोटरोपी में भयंकर भूस्खलन से तबाही

डीसी मंडी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतकों में 2 लोगों की पहचान हुई है। इनमें एक जोगिंदर नगर की सुरुचि ठाकुर और दूसरी सरकाघाट की नेहा हैं। अन्य पांच लोगों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

इसके अलावा हादसे में घायल पांच लोग मंडी जोनल हॉस्पिटल में ऐडमिट किए गए हैं। इनमें मंजू (20) करसोग, शुभम (21) शिमला, सुचित्रा (19) शिमला ज्योति शर्मा (18) शिमला और अनीता (23) जोगिंदर नगर शामिल है।

पढ़ें: एचआरटीसी के इन रूटों की बसें आई चपेट में

प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।उपायुक्त कार्यालय मंडी पर इन नंबरों पर फोन किया जा सकता है- 01905-226201, 02, 03, 04. एचआरटीसी ने भी दो नंबर जारिए किए हैं- 01905 235538 और 9418001051.

 

SHARE