किन्नौर के शलखर में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड, वाहनों को पहुंचा नुकसान

किन्नौर।। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के तिब्बत सीमा क्षेत्र शलखर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से वाहनों को नुकसान पहुंचा है। नेशनल हाईवे भी बंद होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार इस शीत मरुभूमि में कल रात से रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी है। भारी बारिश के चलते शलखर गांव के खोतंग नामक स्थान पर रात बाढ़ आई। बाढ़ के साथ अधिक मलबा आने से कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच भी मलबा आने की वजह से अवरुद्ध हो गया है। हालांकि भारी बारिश से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी मोके के लिए रवाना हो गए है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें।

SHARE